सहारनपुर- गांव ईस्माइलपुर, बिलासपुर डँघेडा मे सम्मान समारोह में बोलते हुए विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार गांव, किसानों के हितों के लिए कार्य कर रही हैं।
नागल सहारनपुर क्षेत्र पँचायत निधियों से बनी सडको एवं खडन्जे का उद्घाटन देवबन्द विधायक कुवँर ब्रिजेश सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख विजेन्द्र सिंह ने सँयुक्त रूप से किया।
अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख विजेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में गुन्डागर्दी समाप्त करने का काम योगी आदित्यनाथ जी ने किया है इस दौरान महकसिह, सुशील चौधरी,अरूण त्यागी, विकास नगली,अनिरुद्ध मोनू शर्मा, पपिन चौधरी सुनील कुमार सुनील बोबी, चरण सिंह निदेशक जिला सहकारी बैंक, विपिन सिरोही, ऋषिपाल प्रधान, राजपाल सैनी प्रधान, नवीन कुमार त्यागी प्रधान, सँजय कुमार अमरीश,हरी भजन आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।