विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू टिकैत का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

बरेली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बरेली इकाई के पदाधिकारियों ने गन्ना समिति में मासिक पंचायत कर विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा को सौंपा। कई पदाधिकारी तहसील सदर में गए। गन्ना समिति में राजपाल प्रेमी की अध्यक्षता में हुई पंचायत में जिला प्रवक्ता हाजी एम. इकबाल एडवोकेट ने कहा कि आम के बाग, अन्य फलों का बीमा एजेंट मौके पर जाकर किसान की सहमति से करें। आम, आलू, बाजरा, सरसों, मक्का का समर्थन मूल्य 60 रुपये प्रति किलो घोषित किया जाए। ताकि किसानों की आय दोगुनी की जा सके। बजट में बड़ी योजनाएं घोषित की जाती हैं, लेकिन किसानों और बागवानों तक नहीं पहुंच पाती है। तहसील अध्यक्ष काशिम रजा ने कहा कि छुट्टा पशुओं, बंदरों व जंगली सुअरों से फसलों को बचाने के लिए बागों की तार, बाउंड्री व झटका मशीन उपलब्ध कराने की मांग की। ग्राम सिमरा अजूबा बेगम मे 40 बीघा बाग में 200 पौधे लगाए गए। वर्ष 2022-2023 में सरकार ने झटका मशीन व तार उपलब्ध नहीं कराए, इससे छुट्टा पशुओं, बंदरों, नीलगाय, जंगली सुअरों ने सभी पेड़ों को नष्ट कर दिया। बाग, गन्ने व अन्य फसलों में कीटनाशक कॉपर ऑक्सी किलो राइट, दीमक नष्ट करने की दवाई सरकारी गोदामों पर उपलब्ध नहीं है। आमिर रजा ने कहा कि सेटेलाइट बस स्टैंड से शाहजहांपुर रोड पर रोडवेज की बसें खड़ी रहती है। सवारी भरने को वही टेंपो वाले भी रहते है। सामने पुलिस चौकी है, लेकिन ई रिक्शा और टेंपो रोड पर हर तरफ आगे पीछे घूमते रहते हैं, इससे जाम की स्थिति रहती है। शाहजहांपुर रोड पर नकटिया पुल से इन्वर्टिस तक फुटपाथ पर रेता, बजरी, ठेले वालों ने अतिक्रमण कर रखा है। इस वजह से हादसे का डर बना रहता है। वीर बहादुर गंगवार ने स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे से तम्बाकू, गुटखा की दुकान व खोखे हटाने की मांग की। राजा, शरीफ अहमद, जय सिंह यादव, असगर शाह, नदीम हुसैन, मो. शाहिद, गेंदनलाल, बेनीराम, फैसल, हिमांशु, जैनुल मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *