सीबीगंज, बरेली। जनपद के थाना सीबीगंज के ग्राम जौहरपुर मे बीडीए की टीम ने अवैध कालोनी पर कार्रवाई की। यहां माखन लाल साहू की ओर से दो हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के भूखंडों का चिन्हांकन व बाउंड्रीवाल बनाकर निर्माण कराया जा रहा था। बीडीए की टीम ने बुलडोजर से अवैध निर्माण को जमींदोज करा दिया। इस दौरान सहायक अभियंता धर्मवीर सिंह, अवर अभियंता संदीप कुमार आदि मौजूद रहे। बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकन्डन ए ने कहा कि किसी भी प्रकार का निर्माण या प्लॉटिंग करने से पहले प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराना अनिवार्य है। बिना स्वीकृत मानचित्र के किया गया कोई भी निर्माण या प्लॉटिंग अवैध माना जाएगा व उसे ध्वस्त किया जा सकता है। नागरिकों से अपील है वे भवन या भूखंड खरीदने से पहले मानचित्र स्वीकृति की पुष्टि अवश्य कर लें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव
