MBBS छात्रों का अपहरण कर फिरौती मांगने के आरोपी को भेजा जेल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। राजश्री मेडिकल कॉलेज मे एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र गौरव बरपे के अपहरण, उसके खाते से रकम निकालने और पिता से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले मे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज प्रकरण मे वांछित चल रहे सचिन निवासी थाना अलीगंज गांव किशनपुर हाल निवासी साहूकारा वार्ड 2 फतेहगंज पश्चिमी को पुलिस ने रविवार को रहपुरा अंडरपास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस इस मामले मे दो नामजद आरोपियों को पहले जेल भेज चुकी है। उससे पूछताछ मे कुछ और आरोपियों के नाम सामने आए हैं। फतेहगंज पश्चिमी थाने के उपनिरीक्षक अशोक कुमार एवं विनोद कुमार ने राजश्री मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र गौरव बरपे और गौरवेंद्र का अपहरण कर फिरौती मांगने के आरोपी सचिन पुत्र इंद्रपाल सिंह, निवासी बिचरा किशनपुर उर्फ मटियार, थाना अलीगंज, हाल निवासी मोहल्ला साहूकारा, फतेहगंज पश्चिमी को रविवार को रहपुरा अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया। एसओ प्रयागराज सिंह ने बताया एमबीबीएस छात्रों के अपहरण व फिरौती मांगने में गिरफ्तार सचिन का नाम प्रकाश मे आया था। आरोपी ने पुलिस को बताया इस घटना में उसके अलावा नौ 10 अन्य व्यक्ति भी शामिल थे। उसके साथियों के बारे में अहम जानकारी मिली है। पुलिस इस मामले में नामजद आरोपी दिविज और सोनू को पहले ही जेल भेज चुकी है। दिविज भी एमबीबीएस कर रहा था। राजश्री मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र गौरव बरपे निवासी सोनई जिला अहिल्यानगर महाराष्ट्र अपने साथी गौरवेंद्र के साथ स्कूटी से रबर फैक्ट्री कॉलोनी के राधा कृष्ण मंदिर में पूजा करने गए थे। लौटते समय दिविज ने साथियों के साथ गौरव और गौरवेंद्र का अपहरण कर लिया। गौरव ने बीते 10 नवंबर को सोनू, दिविज और उनके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *