बरेली- बाड़मेर रेलवे स्टेशन के बाहर जर्नलिस्ट काउंसिल आफ इण्डिया की राष्ट्रीय पदाधिकारी और वरिष्ठ पत्रकार राजू चारण से बजट में बाड़मेर जैसलमेर को क्या मिला है और आगे भी क्या मिलेगा,चर्चा के दौरान भाजपाई नेता और महामन्त्री रमेश सिहं इन्दा ने कहा कि सरहदी इलाकों मुनाबाव बाड़मेर और सोनू जैसलमेर को बजट सत्र के दौरान लम्बी दूरी की इलेक्ट्रिक इन्जन से चलने वाली आधुनिक रेलगाड़ियों को शुरू करने की बहुत ज्यादा उम्मीद है लेकिन रेलमंत्री वैष्णव राजस्थान के साथ कभी भेदभाव नही करेंगे हमारे को पूरा भरोसा है। लगभग एक दर्जन से ज्यादा लम्बी दूरी की रेलगाड़ियों जैसे उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम की और प्रवासी मारवाड़ियो, फौजी भाइयों, मजदूरी करने वाले लाखों लोगों के लिए रेलगाड़ियों की बाड़मेर जैसलमेर के लोगों को सौगात देगें इसमें कोई दौराय नहीं है। बाड़मेर जैसलमेर और बालोतरा में रेल्वे स्टेशनों पर बदलाव आपको भी दिखाई दे रहा है और लम्बी दूरी की रेलगाड़ियों से रेल्वे स्टेशनों पर पटरियां कम पड़ जाएगी लेकिन रेलगाड़ियों की कोई कमी नहीं होगी चाहे जोधपुर से बाड़मेर के लिए मरूँधर एक्सप्रेस, मण्डोर एक्सप्रेस, सालासर एक्सप्रेस, मन्नारगुड्डी, पुरी गगा सागर आएगी या फिर जालोर रेलमार्ग पर अहमदाबाद, मुम्बई, राजकोट पोरबन्दर, चेन्नई,इरोड, कन्याकुमारी और कटरा माता वैष्णो देवी से चाहे साप्ताहिक रेलगाड़ियों को भी शुरू तो किजिए।
बाड़मेर जैसलमेर शोशलमीडिया व्हाट्सएप ग्रुप में आज दिन में चर्चाओं का बाजार बहुत गर्मी भरा रहा चाहे सर्दियाँ का मौसम क्यों न हो, जैसलमेर भाभर रेल्वे लाइन बिछाने की मांग सहित लालगढ़ और जोधपुर से जैसलमेर लम्बी दूरी की रेलगाड़ियों सहित
भाजपाई नेताओं से कभी कभार जागरूक मतदाताओं द्वारा सवाल उठाने पर तो फिर रटा रटाया जवाब तैयार मिलता है कि बाड़मेर जैसलमेर जिलों में हवाई सेवाओं ओर लम्बी दूरी की रेलगाड़ियों की सेवाओं को शुरू करने की कोशिश जारी है और बहुत जल्दी ही परिणाम आपके सामने होगा, बाड़मेर जैसलमेर से मुम्बई नियमित रेल सेवा की जल्दी ही बाड़मेर जिले के सरहदी लोगों को सौगात मिलेगी। उत्तरलाई हवाई अड्डे से भी बहुत जल्दी देश के अन्य राज्यों सहित राजस्थान में बड़े शहरों के लिए लिए हवाई सेवाओं का संचालन किया जाएगा लेकिन वह शुभ घड़ी आएगी कब ये बताओ भाई साहब।
