चौबारी मे फायरिंग, दो लोग घायल, चार आरोपी गिरफ्तार

बरेली। जनपद के थाना कैंट क्षेत्र के चौवारी गांव मे बुधवार की रात हुई फायरिंग की वजह दोनों पक्षों की तरफ से चली आ रही पुरानी रंजिश बता है। एक पक्ष का आरोप है कि पुराने मुकदमे मे समझौता नही करने पर गोली चलाई गई है जबकि दूसरे पक्ष ने रंगदारी नही देने पर गोली चलाने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि विवेचना में गोलीकांड की सच्चाई सामने आ सकेगी। इसमें दोनों पक्षों से एक-एक लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कर घायलों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चौबारी निवासी सुखविंदर और विष्णु पक्ष के बीच रंजिश है और मुकदमे भी दर्ज है। बुधवार रात दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और अवैध असलहों से कई राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग में एक पक्ष से सुखविंदर का भाई गुरविंदर कंधे मे और दूसरी ओर से विष्णु का दोस्त महेशपुर ठाकुरान निवासी सत्येंद्र चौहान पैर मे गोली लगने से घायल हो गया। घटना की सूचना पर कैंट इंस्पेक्टर राजेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने घायल गुरविंदर और सत्येंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सुखविंदर की पत्नी मधु सिंह ने विष्णु, उसके भाई राजेश, सत्येंद्र और चार-पांच अज्ञात पर रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि पुराने मुकदमों की रंजिश में आरोपियों ने उनके देवर गुरविंदर से मारपीट की और गोली मार दी। आरोपी मुकदमे वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। दूसरी ओर से विष्णु ने सुखविंदर, उसके भाई गुरविंदर, रमेश और अनिल को नामजद कराया है। विष्णु का आरोप है कि पुरानी रंजिश में उस पर फायरिंग की गई लेकिन गोली उसके दोस्त सत्येंद्र को लग गई। कैट इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि दोनों घायल भी फायरिंग मे शामिल थे। उन्हें हिरासत मे लेकर इलाज कराया जा रहा है। गुरुवार देर रात विष्णु और उसके भाई राजेश को भी गिरफ्तार कर लिया। वे दोनों हिस्ट्रीशीटर है। चारों को शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *