बरेली। उप्र बार काउन्सिल के पांच वर्षीय कार्यकाल के लिये बरेली मे पहले दिन करीब 35 फीसदी मतदान हुआ। पूरे प्रदेश से 333 प्रत्याशी मैदान मे हैं। बरेली कचहरी, आंवला, बहेड़ी, फरीदपुर और नवाबगंज मे शाम पांच बजे तक हुए मतदान मे करीब 35 फीसदी मतदान हुआ। आज शनिवार को भी सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मतदान होगा। उप्र बार काउन्सिल के सदस्य पद के पंचवर्षीय कार्यकाल को चुनाव के पहले चरण में बरेली में शुक्रवार को रिटर्निंग आफिसर अपर जिला जज अविनाश कुमार सिंह और विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव उमाशंकर कहार के निर्देशन में मतदान हुआ। सुबह दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक मतदान हुआ। तीस मिनट लंच के बाद दोपहर दो बजे से साय पांच बजे बजे तक मतदान हुआ। बार काउंसिल के चुनाव मे वृद्ध, बीमार और दिव्यांग अधिवक्ता जोश के साथ मतदान करने पहुंचे। बरेली कचहरी पर बरेली बार, कमिश्नरी बार, टैक्स बार के साथ मीरगंज बार के अधिवक्ताओं ने मतदान किया। वही आवंला, बहेड़ी, फरीदपुर और नवाबगंज की बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का मतदान उनके मुंसिफ अदालतों मे हुआ। कचहरी और मुंसिफ अदालतों मे पहले दिन करीब 35 फीसदी मतदान हुआ।।
बरेली से कपिल यादव
