बरेली/ भमोरा, अलीगंज। भमोरा के देवचरा चौराहे पर हिंदू जागरण मंच, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक कर मांग की कि केंद्र सरकार बांग्लादेश की आंतरिम सरकार पर सीधा दबाव बनाकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई कराए। यहां जिलाध्यक्ष अरुन कुमार फौजी, मनोज गुप्ता, दीपक गुप्ता, सचिन चौहान, मनोज कुमार सिंह, पंकज, आदित्य सेठ, दामोदर जी, सिफ्टटर लाल आदि रहे। अलीगंज में मुख्य तिराहे पर बांग्लादेश का पुतला दहन किया गया। यहां विहिप के उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर, ऋतिक गुप्ता, हर्ष गुप्ता, विकास उपाध्याय, आशीष अग्रवाल, देशांश गुप्ता, राजेश गुप्ता, अमन गुप्ता आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
