फरीदपुर, बरेली। जनपद की फरीदपुर तहसील क्षेत्र के ब्लॉक भुता (कुआँडाडा) के ग्राम पंचायत मेहतपुर तेजा सिंह से निकलने वाली सड़क का संपर्क मार्ग एक साल से कटा है। उसे बनवाने के प्रति अफसर और जनप्रतिनिधि लापरवाह बने है। इससे सैकड़ों ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही है साथ ही स्कूल जाने वाले बच्चे का भी स्कूल जाना कम हो गया है। अब एक बार फिर ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग को बनवाने की मांग उठाई है। पिछले साल बरसात में सम्पर्क मार्ग से स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को भी भगवंतापुर मेहतपुर तेजासिंह से बिशीपुरा, मेवा, सरफापुर, मिर्जापुर, लाडपुर, खटेली, कल्याणपुर सहित दर्जनों गांव का संपर्क मार्ग होने से विभिन्न गांव से छोटे बच्चे बसों द्वारा स्कूल पढ़ने आना जाना था लेकिन मार्ग कटने से निजी स्कूली बसों का संचालन बंद हो गया। कुछ लोगों ने अपने बच्चों को पढ़ने से ही रोक लिया जिनके पास निजी संसाधन है उनके बच्चे स्कूल जा रहे हैं अन्यथा कई किलोमीटर घूम कर आने वाली एक दो बस वालों ने किराया बढ़ा दिया है जो कि परिजनों को देना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने यह भी बताया संपर्क मार्ग कटने से पास मे खाली पड़े कि एक किसान के खेत से लोग बाइक और छोटे बाहन लेकर निकल रहे थे लेकिन फसल की बुवाई होने के बाद उन्होंने भी रास्ता बंद कर दिया। अब ग्रामीणों को कई किलोमीटर की घूमकर आना होता है। आसपास की के गांव के इस्लाम नबी, मोहम्मद से रफी मोहम्मद अली, सद्दाम, मुन्ने की अहमद नबी, मोहम्मद नबी, नसीर क दरी वाले, अयूब, शमशेर, मुमताज, त नन्हें लाल मिस्त्री, मोहम्मद ब फुरकान, अब्दुल सलाम, नवी अहमद, इम्तियाज आदि रहे।।
बरेली से कपिल यादव
