लखनऊ हाईवे पर लगा जाम, शाहजहांपुर डीएम भी फंसे

फरीदपुर, बरेली। सड़क मरम्मत के दौरान हाईवे पर मंगलवार को कई किलोमीटर लंबा जाम लग हा। जाम म कई एंबुलेंस फंस गई जबकि बरेली से आ रहे शाहजहांपुर डीएम भी जाम मे फंस गए। डीएम के जाम मे फंसने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे का मरम्मत कार्य रुकवाकर जाम खुलवाया। इस दौरान हाईवे पर करीब चार घंटे जाम रहा। मंगलवार को सुबह नौ बजे एनएचएआई की टीम ने हरियाली बाजार के सामने दो किलोमीटर तक एक लेन बंद करके हाईवे की मरम्मत का कार्य शुरू किया। दोनों ओर के वाहनों को एक ही लेन से निकाला जा रहा था। इसी दौरान वाहन आमने-सामने आ गए। इसके बाद चाहनों की लंबी कतार लग गई। तमाम वाहन जाम मे फंस गए। इस दौरान शाहजहांपुर के डीएम भी जाम में फंस गए। पुलिस अधिकारियों को मामले की सूचना दी। आनन फानन फरीदपुर इंस्पेक्टर को जाम खुलवाने के लिए भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने मरम्मत कार्य को रुकवाकर दोनों लेन पर वाहनों को चलाना शुरु किया। दोपहर करीब एक बजे पुलिस ने जाम पर काबू पाया। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि सड़क मरम्मत का कार्य कर रही संस्था को ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने की जिम्मेदारी दी गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *