पुलिसकर्मी बताकर ली लिफ्ट फिर जेब से निकाले एक लाख

फरीदपुर, बरेली। खुद को पुलिसकर्मी बताकर बदमाश ने ठेकेदार से लिफ्ट ली फिर रास्ते मे जेब काटकर 1.07 लाख रुपये निकालकर फरार हो गया। मामले मे सीओ के नेतृत्व मे फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी थाने को संयुक्त टीम ने कई संदिग्धों को हिरासत मे लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। बरेली के गंगानगर निवासी ठेकेदार सत्यप्रकाश ने बताया कि वह लखनऊ हाईवे पर स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री मे ठेकेदारी करते हैं। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वह फैक्ट्री मे मजदूरों का भुगतान करने के लिए 1.07 लाख रुपये लेकर फरीदपुर से टिसुआ जा रहे थे। फरीदपुर मे हरियाली बाजार के पास दो युवकों ने खुद को 112 पीआरवी का पुलिसकर्मी बताकर लिफ्ट मांगी। उसने अपने साथी को आगे छोड़ने के लिए कहा। फतेहगंज पूर्वी मे बाकरगंज मोड़ के पास बाइक से उतरते ही युवक ने उनकी जेब काट ली और फरार हो गया। सीओ संदीप कुमार ने बताया कि फतेहगंज पूर्वी थाना प्रभारी को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *