टीम ने सड़क खुदवाकर देखी विकास कार्य की गुणवत्ता

मीरगंज, बरेली। शपथ पत्र देकर गांव के विकास कार्य मे अनियमितता बरतने की डीएम को भेजी शिकायत पर सोमवार को डीपीआरओ और एई ने नगरिया कल्याणपुर गांव पहुंचकर कई बिदुओं पर जांच की। सीसी सड़क की मोटाई बिना मानक के डालना बताई गई थी। इस पर गड्डा कराकर उसकी मोटाई नापी तो पूरी निकली है। शिकायतकर्ता जितेंद्र गौड़ एवं अन्य ग्रामीणों ने शपथ पत्र के साथ जिलाधिकारी से गांव में सीसी रोड मानक के अनुसार नहीं बनाने, मनरेगा नाला निर्माण में फर्जी पेमेंट निकालने, ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने, एवं हैंडपंप रिबोर करने के बाद नल खराब होने आदि की शिकायत की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने डीपीआरओ कमल किशोर और एई सलमान खान को जांच अधिकारी नामित किया था। सोमवार को जांच अधिकारी ने विकास खंड मीरगंज के गांव नगरिया कल्याणपुर में पहुंचकर कई बिंदुओं पर जांच की। इस दौरान शिकायतकर्ता भी मौजूद रहे। जांच टीम ने सबसे पहले गांव में बने नाले, सीसी रोड, और गलियों को देखा। कुछ मकान ग्राम समाज की जमीन पर बनना बताए गए थे। जांच की तो पता चला कि उनका कोर्ट में वाद चल रहा था। गांव में बने कुएं को पाटना बताया गया था। जांच में कुएं पर स्लैब और उसकी बाउंड्री पाई गई। इस दौरान एडीओ पंचायत वीपी सिंह, प्रधान अजहरुद्दीन, सचिव प्रियंका, रोजगार सेवक, सफाई कर्मी सहित ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *