कानून व शांति व्यवस्था बनाने मे भी सिविल डिफेंस रहता है सक्रिय- डीएम

बरेली। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय में शनिवार को नागरिक सुरक्षा स्थापना की 63वीं वर्षगांठ के मौके पर चार दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत की गई। डीएम एवं नियंत्रक अविनाश सिंह ने नागरिक सुरक्षा कार्यालय पर विभागीय ध्वजातोलन किया। डीएम ने वार्डनों को शपथ दिलाते हुए कहा कि सिविल डिफेस कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने में भी सक्रिय रहता है। उन्होंने नागरिक सुरक्षा विभाग को नगर स्तर से ग्रामीण स्तर तक विस्तार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनका नागरिक सुरक्षा वार्डन के साथ बहुत ही बढ़िया अनुभव रहा है। वार्डन हमेशा अनुशासित रूप से अपने कार्यों के प्रति सजग रहते हैं। चाहें साम्प्रदायिक सदभाव या यातायात की व्यवस्था या फिर पर्यावरण जागरूकता का कार्य हर मौके पर अपना अमूल्य योगदान देते हैं। देश की आंतरिक सुरक्षा संभालने और चुनाव संबंधी सरकारी कार्यों में सहयोग रहता है। उन्होंने अपने कानपुर देहात जिले के सिविल डिफेस से संबंधित अनुभव भी सुनाए। इसके बाद उन्होंने नागरिक सुरक्षा मोटर साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने वार्डनों को अधिक विश्वासपात्र होने की बात कहते हुए उनके स्तर से किये जा रहे कार्यों की सराहना कर आगामी समय में इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा की। उप नियंत्रक राकेश कुमार मिश्र ने नागरिक सुरक्षा की स्थापना पर प्रकाश डालते हुए जनवरी से नवंबर तक किये कार्यों की जानकारी दी। वार्डनों को उनके श्रेष्ठ कार्य के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन कलीम हैदर सैफी ने किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *