बीच सड़क पर खराब हुई रोडवेज बस, लगा जाम

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के लोधीनगर चौराहे पर रविवार दोपहर उस समय यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई जब बरेली से शीशगढ़ जा रही रोडवेज बस अचानक खराब होकर सड़क पर खड़ी हो गई। बस के खराब हो जाने से चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रही और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। रोडवेज बस चालक रणजीत सिंह बस को बरेली से शीशगढ़ की ओर ले जा रहे थे। लोधीनगर चौराहे पर बस मे खराबी आ गई और वह बीच सड़क पर रुक गई। इससे मार्ग बाधित हो गया और देखते ही देखते जाम लग गया। मौके पर मौजूद पीआरबी पुलिस कर्मियों ने वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकालने में जुट गए। बस चालक ने बताया कि बस का इंजन प्रेशर नही बना रहा था और क्लच ने भी काम करना बंद कर दिया था। जिस कारण बस रास्ते में खड़ी हो गई। महिला परिचालक अनीता राणा ने बताया कि बस मे कुल 8 यात्री सवार थे। जिन्हें व्यवस्था करते हुए दूसरी बस से भेज दिया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *