भोजीपुरा मे सरदार पटेल जयंती पर निकली एकता पद यात्रा

भोजीपुरा, बरेली। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर बुधवार को राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह और जोश से मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता, स्कूली छात्र-छात्राओं, नागरिक और जनप्रतिनिधियों ने एक भव्य एकता पैदल यात्रा निकाली इसमें क्षेत्रीय जनता ने भी भाग लिया। यात्रा की शुरुआत मेडिकल कॉलेज के पास से शुरू हुई। कार्यक्रम मे सांसद छत्रपाल गंगवार एवं एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, श्रुति गंगवार, एमएलसी महाराज सिंह, ब्लाक प्रमुख योगेश पटेल विधायक डा. डी.सी. बर्मा, नरेंद्र गंगवार, महेश चंद्र शर्मा, ब्रजेश गुप्ता, पवन शर्मा, पूरन लाल लोधी, मेघनाथ सिंह कठेरिया, महिपाल गंगवार, वीरपाल गंगवार, हरेंद्र पटेल, डॉ हरिशंकर गंगवार, नदीम उल हसन, अभय चौहान, मंजू कोरी, ग्राम प्रधान वीरेंद्र सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता मे सरदार पटेल का योगदान अद्वितीय है। सांसद छत्रपाल ने कहा कि सरदार पटेल ने 560 रियासतों को जोड़कर अखंड भारत की नीव रखी। नेताओं ने सरदार पटेल को भारत की एकता का प्रतीक हुए कहा कि उनकी दूरदर्शिता, देशप्रेम और राष्ट्र निर्माण में योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता। यात्रा मे भारत इंटर कॉलेज के छात्रों, महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। तिरंगा हाथों में लिए बड़ी संख्या में बच्चों और महिलाओं ने यात्रा को विशेष आकर्षण प्रदान किया। पैदल यात्रा स्वामी दिव्यानंद आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई। जहां सभा हुई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *