भमोरा, बरेली। जनपद के थाना भमोरा क्षेत्र मे एक महिला ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। महिला के पति की एक महीने पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। थाना क्षेत्र के गांव तखतपुर निवासी पूरनलाल ने बताया कि उसके बेटे की 6 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। एक माह पूर्व बेटे बृजेश (25) की गुड़गांव मे बीमारी के चलते मौत हो गई थी। जिसके बाद पत्नी कंचन (23) दो बच्चों के साथ गांव तखतपुर के रहने लगी। शुक्रवार को करवाचौथ के दिन सुबह से ही कंचन पति को याद करते हुए रो रही थी। शनिवार की दोपहर परिवार के अन्य लोग जब खेत पर काम करने गए थे। तभी उसने कमरे मे लगे कुंडे पर साड़ी का फंदा लगाकर उस पर लटक कर जान दे दी। दोपहर को देवर अतुल जब पशुओं की घास लेकर घर आया तो देखा भाभी कमरे मे फंदे से लटकी थी। शव फंदे से नीचे उतार पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे मे ले पीएम को भेजा। घर मे बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।।
बरेली से कपिल यादव