बरेली। डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक विकास भवन स्थित सभागार मे सम्पन्न हुई। डीएम ने बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैम्प लगाकर वेंडर्स की समस्याओं का निदान किया जाए। बैठक मे पीओ नेडा ने बताया कि जनपद का वर्ष 2024-25 के लिये 5,000 और वर्ष 2025-26 के लिये 12,641 कुल 17,641 घरों पर सोलर रूफटॉप लगाने का लक्ष्य आवंटित किया गया है। इसके सापेक्ष 9,565 रुफ टॉप को स्थापित किया जा चुका है। वेंडर्स ने बताया कि उनको सोलर इंजेक्शन नही लगाना, ऋण स्वीकृति मे समस्या, बिल रिड्यूस नही होना आदि समस्या है। 100 अर्बन में 49 रुरल में प्रकरण विद्युत विभाग के पास लंबित हैं। बैठक में अवगत कराया गया कि सीएम डैशबोर्ड पर बी रैंकिंग बनी हुई है। जिस पर निर्देश दिए गए कि इस प्रकार कार्य करें कि रैंकिंग बी से ए मे आ जाए। परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, पीओ नेडा आदि उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
