प्रेमिका को निर्वस्त्र कर हाईवे पर फेंकने वाले डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज, ग‍िरफ्तार

बरेली। प्रेमिका नर्स से पीछा छुड़ाने के लिए बर्बरता करने वाले डॉक्टर श्रीपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ मे उसने भी स्वीकार लिया कि उसी ने घटना को अंजाम दिया था। नग्न कर इसलिए फेंका ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। जनपद बदायूं निवासी युवती ने पुलिस को बयान दिया कि मेडिकल कॉलेज मे नर्सिंग की पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात बीसलपुर चौराहा स्थित अस्पताल के डॉ श्रीपाल से हो गई थी। इसके बाद कुछ महीनों तक उसने डॉक्टर के अस्पताल मे भी काम किया। इसका फायदा उठाकर डॉक्टर ने उससे संबंध बनाए और शादी का झांसा दिया। कुछ दिनों बाद उसके किराए के कमरे मे ही शादी कर ली। कहा कि जल्द ही कोर्ट मैरिज भी कर लेगा। यही झांसा देकर वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। महिला का कहना है कि कई दिनों से उसके पेट मे दर्द था। मंगलवार को उसने डॉ को बताया तो वह दवा देने के लिए घर आ गया। आरोप है कि उपचार के बहाने तीन इंजेक्शन लगाकर बेसुध कर दिया। इसके बाद क्या हुआ उसे याद नही। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात 12 बजे किसी ग्रामीण ने डायल 112 को सूचना दी कि हाईवे पर इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के पास लहूलुहान निर्वस्त्र युवती पड़ी है। पुलिस ने उसे उपचार को भर्ती कराया। पूछताछ में डॉक्टर का नाम सामने आने पर पुलिस ने उसे भी हिरासत में लिया। डॉ ने बताया कि वह उसी ने उसके साथ ऐसा किया था। कार में ड्रिप लगाने के बाद नग्न कर बीच सड़क फेंक दिया। ताकि पुलिस अज्ञात से दुष्कर्म के मामले मे उलझकर रह जाए। पुलिस ने महिला के शिकायती पत्र पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *