शादी समारोह मे विवाद के बाद चाकू मारकर युवक की हत्या, तीन आरोपियों पर मुकदमा

बहेड़ी, बरेली। जनपद की थाना बहेड़ी क्षेत्र मे बुधवार रात शादी समारोह के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई। विवाद के बाद आरोपियों ने युवक के पेट में चाकू घोंप दिया और भाग गए। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहल्ला नूरी नगर के अनवर के बेटे जलीस की बुधवार रात मधुर मिलन बैंक्विट हॉल में शादी थी। जिसमें मोहल्ले के ही शानू उर्फ शोएब और जुनैद के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। वहां मौजूद लोगों ने उनके बीच होते विवाद को शांत कर दिया। थोड़ी देर बाद जुनैद ने अपने भाई शकील और सगीर के साथ मिलकर शानू (25 वर्ष) पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसको इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई। मृतक के भाई ने बताया कि हमलावर शराब के नशे मे धुत थे। घटना के बाद भाग गए। मृतक के भाई जुल्फिकार ने जुनैद, शकील और सगीर निवासी मोहल्ला नूरी नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। रिश्तेदारों ने बताया कि करीब दो माह पहले मृतक शोएब की शादी इसी मोहल्ले की एक युवती से तय हुई थी। दिसंबर मे ही उसका निकाह होने वाला था। आरोपी तीनों भाई उस युवती के रिश्तेदार है। देर शाम को मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के बाद घर पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *