मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का विवादित बयान, बोले- धीरेंद्र शास्त्री हजरत-ए-आदम की औलाद

बरेली। जनपद बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का कहना है कि भारत पहले से ही हिंदू राष्ट्र है जबकि धीरेंद्र शास्त्री कुछ अलग ही लह में बह रहे है। मौलाना ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि भारत में नकली मुसलमान रहते हैं। विदेशों में असली मुसलमान हैं। नकली और असली की पहचान कैसे और किस तरह की, यह उन्हें बताना चाहिए। मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री एक अलग लय में बह रहे हैं। वह कहते हैं कि भारत में नकली मुसलमान है और विदेशों में असली मुसलमान है। उन्होंने असली और नकली की पहचान कैसे की उन्हें बताना चाहिए। दरअसल हकीकत ये है कि दुनिया में सबसे पहले कोई इंसान आया तो वो हजरत आदम थे। दुनिया में चाहे किसी भी मजहब के मानने वाले लोग हों वो हजरत आदम की औलाद हैं। धीरेंद्र शास्त्री भी आदम की संतान हैं। जबकि हजरत आदम मुसलमान थे, ऐसे में उनकी औलादों को क्या कहेंगे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री को क्या कहा जाएगा। मौलाना ने कहा कि ये कैसे तय किया जाए कि असली कौन है और नकली कौन है। असल में जो नकली होता है वही फर्क करता है और शोर मचाकर इस तरह की बाते करता है। जो असली लोग होते हैं वो अपनी जुबान से एक लफ्ज नहीं निकालते हैं। भारत के जितने मुसलमान हैं, शरीयत और इस्लाम के उसूलों की पाबंदी करते हैं। विदेश के मुसलमान भी इतनी पाबंदी नहीं करते। यही पाबंदी धीरेंद्र शास्त्री को चुभती और खटकती है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *