बरेली। भाजपा महानगर के दो मंडल मे बुधवार को तिरंगा यात्रा निकालकर हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना के निर्देशन में मढ़ीनाथ मंडल और पूर्वी मंडल में यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाना चाहिए। तिरंगा यात्रा सुभाषनगर मे वाजपेयी मोड़ से होते हुए बदायूं रोड 84 घंटा मंदिर पर पहुंचकर समपन्न हुई। विभिन्न स्थानों पर यात्रा पर पुष्प वर्षा हुई। तिरंगा यात्रा में सांसद छत्रपाल गंगवार, डॉ. सीपी चौहान, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र मौर्य, विष्णु शर्मा, देवेंद्र जोशी, बंटी ठाकुर, रवि अरोड़ा, ऋषि रंजन उपाध्याय, अनिल सक्सेना, देवराज यादव, सुभाष वर्मा, अजय चौहान आदि मौजूद रहे। वहीं पूर्वी मंडल की यात्रा मंडल अध्यक्ष जयदीप चौधरी के नेतृत्व में मौर्य मंदिर तक निकाली गई। यात्रा में प्रमुख रूप से एससी-एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया, डॉ. तृप्ति गुप्ता, शिव कुमार माहेश्वरी, ओम प्रकाश सिंह, सचिन वर्मा, राजेश पटेल, छंगामल मौर्य, नरेश शर्मा, रूपेंद्र पटेल, राममूर्ति, हरि ओम, अजय मौर्य आदि क्षेत्रवासी मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव