बरेली। आंध्र प्रदेश के युवक ने पीलीभीत रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी कर ली और उसे बेचने बरेली आया। बरेली मे थाना बारादरी पुलिस ने उसे चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय के मुताबिक 18 जुलाई की रात थाना पुलिस गश्त कर रही थी। तभी एक व्यक्ति बाइक से आते हुए दिखाई दिया। संदेह होने पर रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। युवक के पास से एक चाकू मिला। पूछताछ मे उसने अपना नाम महतेशिन उर्फ मथा विराट निवासी ग्राम विजी पल्ली थाना अमरापुरम जिला सत्यसाई आंध्र प्रदेश बताया। महतेशिन ने बताया कि आंध्रप्रदेश में भी वह चोरी करता था। पुलिस के डर से इधर भाग आया है। बरामद बाइक महतेशिन ने पीलीभीत रेलवे स्टेशन से चोरी की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि महतेशिन के खिलाफ आर्म्स एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है।।
बरेली से कपिल यादव