यूनिवर्स अस्पताल में किशोरी से छेड़छाड़ करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार

बरेली। यूनिवर्स अस्पताल मे भर्ती किशोरी से छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी जोगीनवादा निवासी डॉक्टर नईम को थाना इज्जतनगर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट मे पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना क्षेत्र निवासी युवक ने बताया कि उसकी बहन बीमार थी। उसे गुरुवार को पीरबहोड़ा स्थित यूनिवर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह शुक्रवार को बहन को अस्पताल से छुट्टी दिलाकर घर लाया। जहां पर बहन ने रोते हुए बताया कि अस्पताल मे शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे डॉक्टर नईम ने उसके साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म करने की कोशिश की। पुलिस आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच जानकारी हुई कि आरोपी डॉक्टर नईम अली डेलापीर के पास सौ फुटा रोड स्थित बाग के पास मौजूद है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ मे बताया कि घटना के दिन वह अस्पताल मे ड्यूटी पर था। पीड़िता आईसीयू मे भर्ती थी और जब वह अकेली दिखी तो उस पर नीयत खराब हो गई और उसने गलत हरकत की।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *