शेरगढ़ मे देखा गया तेंदुआ, खेतों मे मिले पगचिह्न, वन दरोगा ने भेड़िया के बताए

शेरगढ़, बरेली। जनपद के थाना हाफिजगंज के बाद अब शेरगढ़ क्षेत्र में ढोडा नदी के किनारे जंगल में तेंदुआ देखा गया। जिसे देखकर खेतों में काम कर रहे किसान भाग खड़े हुए। सूचना पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर कॉम्बिंग की। ग्रामीणों के मुताबिक खेतों में तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। हालांकि वन विभाग की टीम ने पगचिह्न भेड़िया के बताए हैं। टीम ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने के लिए कहा है। जानकारी के अनुसार थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव न्याजनगर गौंटिया के समीप सोमवार सुबह करीब नौ बजे किसान ढोडा नदी के किनारे खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें कुछ दूरी पर तेंदुआ दिखाई दिया, जिससे वह भाग खड़े हुए। मामले की सूचना उन्होंने ग्राम प्रधान रियाजउद्दीन अंसारी को दी। प्रधान ने वन विभाग व थाना अध्यक्ष को सूचना दी। कुछ देर बाद वन विभाग मीरगंज बहेड़ी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर खेतों में पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस दौरान धान के खेतों मे कई स्थानों पर पगचिह्न मिले। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। खेतों मे काम कर रहे लोग अपने-अपने घरों को लौट गए। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने जंगल में काफी दूर तक कॉम्बिंग की लेकिन कही कुछ नजर नही आया। वन दरोगा रमेश कुमार शुक्ला ने बताया कि खेत मे मिले पगचिह्न तेंदुए के नही है। स्पष्ट कराने के लिए जांच चल रही है। देखने से भेड़िया के प्रतीत हो रहे हैं। जंगली जानवर को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के बाद थाना इंस्पेक्टर राजेश कुमार भी अपनी पुलिस टीम के साथ पहुंच गए थे। उन्होंने भी जंगल में जाकर छानबीन की। ग्रामीणों को सावधानी बरतने के लिए कहा। समूह के साथ ही खेतों पर जाएं। कहीं कोई जानवर दिखने पर तत्काल सूचना दें।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *