7.5 लाख के चोरी के जेवरात बरामद, दो छात्राए गिरफ्तार, एक है बीएससी की छात्रा, दूसरी एमआर

बरेली। जनपद के थाना प्रेमनगर क्षेत्र में हुई चोरी का मामला पुलिस ने 9 घंटे में सुलझा लिया है। पुलिस ने दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक बीएससी की छात्रा है और दूसरी एमआर है। दोनों आरोपियों ने लालच में आकर 7.5 लाख रुपए के सोने के जेवरात बरामद किए गए है। दरअसल घटना 17 मार्च को शास्त्री नगर में हुई। जहां कंचन गंगवार के घर से सोने के जेवरात चोरी हो गए थे। बताया जा रहा है कि जिस दिन यह घटना हुई उस समय कंचन गंगवार का बेटा अपनी मां से फोन पर यह बात कहकर निकल गया कि उसने घर के बाहर जूते मे चाबी रख दी है। इसके बाद वह वहां से चला गया। दोनों युवतियों ने तुरंत ही चोरी की योजना बना ली और घर मे रखे जेवरात चुरा लिए। इसके बाद कंचन गंगवार के दोनों युवतियों पर शक जताते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रेमनगर इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि इज्जतनगर रेलवे स्टेशन की पुरानी पटरियों के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तुलसी (20 वर्ष) और शिवानी उर्फ श्याममाला (21 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों शीशगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस ने आरोपियों से 6 अंगूठी, एक कंठी, एक मंगलसूत्र, एक ओम, एक झाला और एक चेन बरामद की है। कुल बरामद सोने का वजन लगभग 8 तोला है। जिसकी कीमत करीब 7.5 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मामले में धारा 317 (2) बीएनएस की वृद्धि की है और दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *