900 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

मीरगंज, बरेली। जनपद के थाना मीरगंज पुलिस ने हाईवे के पास छापा मारकर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से 900 ग्राम अफीम बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। एसओ सिद्धार्थ सिंह तोमर, लभारी चौकी प्रभारी संजीव कुमार शर्मा एवं उप निरीक्षक यतेंद्र सिंह की टीम ने हाईवे के ओवरब्रिज के पास मछली तालाब जाने वाले रास्ते पर छापा मार कर पुष्पेंद्र सिंह निवासी गढ़िया रंगीन शाहजहांपुर, धर्मेंद्र कुमार निवासी पुरानी पुलिस लाइन बरेली के बराबर वाली गली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 900 ग्राम अफीम बरामद की। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की। एसओ ने बताया दोनों को बरेली के सैटेलाइट अड्डा पर किसी अज्ञात ने अफीम दी थी। दोनों अफीम बेचने मुरादाबाद जाने वाले थे। उससे पहले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अफीम व अन्य नशीले पदार्थों का काम करते है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *