विवाहिता का जीजा पर आया दिल, पति को दे रही केस मे फंसाने की धमकी

बरेली। जनपद के थाना इज्जतनगर क्षेत्र मे एक विवाहिता का अपने जीजा पर दिल आ गया। वह पति का घर छोड़कर जीजा के पास चली गई। जब पति ने इसका विरोध किया तो उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है। इस मामले में शनिवार को पीड़ित और उसकी बहन ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना इज्जनगर के रहने वाले युवक ने बताया तीन साल पहले उसने विहारमान नगला निवासी युवती से प्रेम-विवाह किया था। उसने इस दौरान एक बेटी को जन्म दिया। वह बगैर बताए वहां से चली गई। युवक ने इस मामले में अपनी पत्नी के खिलाफ गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस दौरान पुलिस द्वारा समझौता करा दिया गया। वह पत्नी को लेकर घर चला आया। लेकिन उसकी पत्नी ने उससे लड़ाई झगड़ा बंद नही किया। इस दौरान रात को वह एक दिन ड्यूटी से आया तो उसने देखा उसकी पत्नी जीजा के साथ आपत्तिजनक हालत मे थी। इस दौरान वह उसके जीजा के साथ चली गई। वह लोकलाज के कारण उसे वापस ले आया। 31 मई को उसकी पत्नी बगैर बताए रात को अपनी चार महीने की बच्ची को छोड़कर चली गई। वह उसका ही नही उसकी बहन का घर बर्बाद करने मे लगी है। इसके साथ ही महिला धमकी दे रही है कि वह उसे झूठे मुकदमें मे फंसाकर जेल भिजवा देगी। इस मामले में पीड़ित अपनी बहन के साथ एसएसपी आफिस पहुंचा और उनसे न्याय की गुहार लगाई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *