बरेली। चुनावी रंजिश के चलते दबंगों ने रास्तें मे जा रहे युवक व उसके दोस्त पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। बुरी तरह उनको पीटा। इस दौरान बीच-बचाव करने आए पीड़ित के भाई को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के चुनावी रंजिश के चलते दबंगों ने रास्तें में जा रहे युवक व उसके दोस्त पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। बूरी तरह उनको पीटा। इस दौरान बीच-बचाव करने आए पीड़ित के भाई को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव बिबियापुर कायस्थान निवासी देवेश कुमार पुत्र सुगेंद्र प्रताप ने बताया उसके गांव के ही रजत व हरीश कुमार उनसे चुनावी रंजिश मानते हैं। दो तीन बार रजत अवैध तमंचा रखने के आरोप में पकड़ा जा चुका है। वह यह समझता है कि उसको देवेश ने पकड़वाया है। शुक्रवार की देर रात देवेश का बड़ा भाई महेंद्र सिंह अपने दोस्त छोटा के साथ धौराटांडा से वापस आ रहे थे। जैसे ही वह हरीश के घर के पास पहुंचे उन्हें हरीश ने अपने बेटे रजत अंकित के साथ मिलकर घेर लिया। उन लोगों ने महेंद्र व उसके दोस्त छोटा पर लाठी-डंडो व धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों को पीटना शुरु कर दिया। जब इसका पता देवेश को चला तो वह उन्हें बचाने पहुंचा। उस पर भी हमला कर दिया। जिससे तीनों हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रजत को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। जिस समय देवेश के भाई को आरोपी मार रहे थे उस दौरान जब देवेश अपने भाई महेंद्र को बचाने आया तो उस पर हरीश की पत्नी प्रेमवती ने छत से ईट बरसाना शुरु कर दी। काफी देर तक वह उन पर ईंट बरसाती रही।।
बरेली से कपिल यादव