बरेली मे भीषण गर्मी बरकरार, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार

बरेली। जनपद मे भीषण गर्मी का कहर जारी है। गर्म हवा और चिलचिलाती धूप लोगों को बेहाल कर रही है। वही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। बुधवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। सुबह 10 बजे न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है। इससे पहले हवा की दिशा में बदलाव होते ही न्यूनतम और अधिकतम पारा मंगलवार को तीन डिग्री लुढ़क गया। मौसम विभाग ने आने वाले तीन से चार दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने के आसार जताए है। हालांकि, लू संबंधी अलर्ट से बरेली अभी बाहर है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ के मुताबिक सोमवार रात 12 बजे से हवा की दिशा बदलने लगी थी। शहर में निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना और पहाड़ों की हवा ने झोंके के साथ प्रवेश किया। मंगलवार को रात का पारा तीन डिग्री लुढ़ककर 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह भी बीते दिनों की तरह तल्ख नही रही। दोपहर मे धूप झुलसाती रही पर पारा 40 डिग्री के आंकड़े से नीचे 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर हांफ रहे हैं। उनको फुंकने से बचाने के लिए कूलर लगाकर ठंडा किया जा रहा है। दूसरी ओर शहरवासी गर्मी से तरबतर हो रहे हैं। उपभोक्ता अघोषित बिजली कटौती, ट्रिपिंग और फॉल्ट से जूझ रहे है। मंगलवार की रात से लेकर बुधवार दिन भर आपूर्ति ठप होती रही। ट्रांसफार्मर फुंकने पर अफसर कभी ट्रॉली ट्रांसफार्मर लेकर दौड़े तो कभी फॉल्ट दुरुस्त कराने के लिए जूझते रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *