गाजीपुर- शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मे शुक्रवार को कर्नाटक में राज्यपाल द्वारा अलोकतांत्रिक ढंग से भारतीय जनता पार्टी की सरकार के विरोध में जनपद स्थित आमघाट गांधी पार्क मे महात्मा गांधी की मूर्ति के पास बैठकर कांग्रेसियों ने लोकतंत्र बचाओ दिवस के रूप में सत्याग्रह किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर मारकंडेय सिंह ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार मुल्क में लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है। आजादी एवं प्रजातंत्र की लड़ाई में हजारों नौजवानों ने अपनी जान दी है। आज वही लोकतंत्र को बचाने के लिए देश में सुप्रीम कोर्ट का जज बौद्धिक एवं इमानदार देशभक्त नागरिक इस लाइन में आगे आ रहे हैं। जनता द्वारा चुने गए विधायकों की अनदेखी की जा रही है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सफीक अहमद ने कहा कि तानाशाह केंद्र की सरकार संविधान व कानून को ताक पर रखकर गवर्नर द्वारा जबरदस्ती अपने मुख्यमंत्री को शपथ दिला रही है और संविधान की हत्या की जा रही है, लोकतंत्र खतरे में है।
– गाजीपुर से प्रदीप दुबे की रिपोर्ट
काग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाओ दिवस के रूप में किया सत्याग्रह
