बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के एक गांव मे घर मे चौथी बेटी के जन्म होने पर ताने से क्षुब्ध होकर युवक ने शुक्रवार की देर रात के बाद सल्फास खा लिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी। शनिवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शब पहुंचने पर घर मे कोहराम मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव कुरतरा निवासी 26 बर्षीय विक्रांत भारद्वाज की पत्नी के गर्भ से नौ दिन पहले चौथी बेटी का जन्म हुआ था।आगामी सोमवार को उसका नामकरण संस्कार था। युवक खुशी खुशी नामकरण की तैयारी कर रहा था। इसी बीच शुक्रवार को किसी ने मजाक मजाक मे उसे बेटी होने का ताना देते हुए कह दिया। तुझे लड़के का मुंह देखने को नही मिलेगा। युवक को यह शब्द इतना नागवार लगा। शुक्रवार की रात को ही उसने सल्फास खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बरेली रेफर कर दिया।परिजन उसे जिला अस्पताल नही ले जाकर निजी अस्पताल मे ले गए। जहां शनिवार को विक्रांत की मौत हो गयी। पुलिस ने शब को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। शनिवार देर शाम शब पहुंचने पर घर मे कोहराम मच गया। युवक के जाने से पत्नी, बूढ़े मां बाप का रो रोकर बुरा हाल है।।
बरेली से कपिल यादव