सड़क सुरक्षा के नियम बताएं:थाना प्रभारी ने चलाया चेकिंग अभियान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के बताए नियम

*तारादेही थाना प्रभारी ने की बिना हेलमेट वाहन चालकों पर की चालानी कार्रवाई 16500 रुपए किए वसूल

मध्यप्रदेश/तेन्दूखेड़ा – यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करने और यातायात के नियमों का पालन करते हुए दमोह पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिंह तेन्दूखेड़ा एसडीओपी डीएस ठाकुर के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा इस समय सभी थाना क्षेत्रों में वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है दरअसल 24 अप्रैल से सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की गई है यह सप्ताह 30 अप्रैल तक चलेगा इस अभियान के तहत चलानी कार्रवाही की जा रही है इसी बीच शुक्रवार को तारादेही थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत थाना प्रभारी श्याम बेन के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया इसके तहत पुलिस ने थाने के सामने से गुजर रहे बगैर हेलमेट बाइक चालक और नाबालिग वाहन चालकों पर कार्रवाई की है साथ ही यातायात नियमों और कानून की जानकारी दी इस दौरान पुलिस ने सघन चेकिंग के साथ ही ओवरलोडिंग वाहन ट्रैक्टर ट्राली लोडिंग आदि वाहन चालकों को भी अभियान के तहत समझाइश दी वाहन चेकिंग के दौरान तारादेही थाना प्रभारी श्याम बेन ने राहगीरों को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत समझाइश देते हुए बताया कि आपका जीवन परिवार के लिए अनमोल है असुरक्षित व लापरवाही से वाहन चलाकर आप अपने जीवन को भी खतरे में डाल सकते हो थाना प्रभारी श्री बेन ने कहा कि यह अभियान चालानी कार्रवाई के लिए नहीं है आपकी सुरक्षा और जागरूकता के लिए यह चेकिंग लगाई गई है उन्होंने बताया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहने चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट लगाए नशे की हालत में वाहन न चलाए दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाए नींद या झपकी आने पर वाहन नहीं चलाएं वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नही करें रोड़ पार करते समय दांए और बांए देखें फिर रोड़ पार करे वाहन ओवरटेक
करते समय निश्चित दूरी बनाए रखें कहीं भी सफर करते समय वाहन के कागजात ड्रायविंग लायसेस आदि कागजात साथ में रखने बीमा कराने आदि के निर्देश एवं राहगीरों को समझाइश दी है इस दौरान बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 41 वाहनों के चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई है उनसे 16 हजार 500 रपए वसूल किए गए हैं इस कार्रवाई में पुलिस स्टाप मौजूद था।

– मध्यप्रदेश से विशाल रजक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *