डयूटी जा रही महिला स्वास्थ्यकर्मी को ओवरलोड ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत

बरेली। गुरुवार को एक ट्रक ने एक महिला स्वास्थ्य कर्मी को टक्कर मार दी। इससे महिला स्वास्थ्य कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जिसके चलते वाहनों का लंबा जाम लग गया। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर वाहनों का जाम खुलवाया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। मगर, शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार थाना भोजीपुरा क्षेत्र के रमियापुर गांव निवासी मीना (50वर्ष) थाना बारादरी क्षेत्र के हरुनगला मे किराए के मकान मे पति के साथ रहती है। हरूनगला के पास एक निजी अस्पताल में काम करती थी। उसके पति हरप्रसाद ई-रिक्शा चलाते है। वह गुरुवार को प्रतिदिन की तरह निजी अस्पताल में ड्यूटी पर जा रही थी। अस्पताल से कुछ दूर पहले बीसलपुर चौराहे पर ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मारकर कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना मृतक के परिवार वालों को दी। परिवार की ओर से पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वही घटना के बाद वाहनों का लंबा जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों का जाम खुलवाया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मृतक की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश मे जुटी है। शहर मे ट्रक एवं भारी वाहन नो एंट्री के दौरान धड़ल्ले घुस रहे हैं मगर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। स्मार्ट सिटी में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद पुलिस इन पर लगाम नहीं लगा पा रही है। पुलिस प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर शहर में घुस रहे भारी वाहन आय दिन हादसे को अंजाम दे रहे है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *