संजीव सक्सेना बोले- हर हाल मे सपा से लड़ेंगे चुनाव, तोमर पर लगाया धमकाने का आरोप

बरेली। महापौर चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी मे उठा तूफान शांत होने का नाम नही ले रहा है। निर्दलीय नामांकन कराकर समाजवादी पार्टी का समर्थन प्राप्त करने वाले पूर्व महापौर डा. आईएस तोमर सपा नेताओं के साथ पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी संजीव सक्सेना से मिले। शिकवे शिकायत के बाद संजीव ने फैसला लेने के लिए समय मांगा। सपा प्रत्याशी संजीव सक्सेना ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के टिकट घोषित करने के बाद नामांकन भी कराया था। उन्होंने पार्टी सिंबल का अधिकार पत्र भी जमा किया था। यही नही सजीव के पुत्र ने भी डमी प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया था लेकिन डॅाक्टर तोमर के मैदान मे आने पर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। डॅा तोमर ने निर्दलीय नामांकन कराया था। इस दौरान एक ही पार्टी के दो प्रत्याशी होने से सपा समर्थकों मे तूफान मचा था। भाजपा प्रत्याशी पूर्व महापौर के नामांकन के बाद तोमर उनको टक्कर देने उतरे हैं। अब सपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों में संसय बरकरार है। इस मामले में सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने बताया कि संजीव सक्सेना से बात चल रही है। कुछ ही समय में स्थिति साफ हो जाएगी। संजीव सक्सेना की नाराजगी दूर करने को बुधवार को डा. आईएस तोमर समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ उनके बीसलपुर चौराहे पर बने चुनाव कार्यालय पर पहुंचे और बातचीत की। पार्टी नेताओं के अनुसार सपा में पूरा सम्मान मिलने के आश्वासन पर संजीव सक्सेना ने अंतिम फैसला लेने को चार घंटे का समय मांगा। तोमर समर्थकों को उम्मीद है कि गुरुवार को नाम वापसी के दिन संजीव अपना पर्चा वापस ले लेंगे और सपा के समर्थन से डा. आईएस तोमर महापौर की चुनावी जंग में निर्दलीय कूदेंगे। बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान सपा के उम्मीदवार ने साफ कर दिया कि वह हर हाल में चुनाव लड़ेंगे। उन पर कई नेताओं ने दबाव बनाया लेकिन वह रुकने वाले नही हैं। उन्होंने साफ कर दिया कि चुनाव लड़ेंगे। कहा कि उन पर दबाव बनाया जा रहा है। जिससे उन्हें उनके परिवार को खतरा है। वह मुस्लिम, कायस्थ सभी समाज के लोगों के लिए चुनाव लड़ेंगे। उनको लगातार नेताओं का फोन आ रहा है। उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्हें कई संगठनों का समर्थन मिल रहा है। डॉ आईएस तोमर निर्दलीय प्रत्याशी है वह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *