बोर्ड परीक्षा में पास कराने के नाम पर साइबर ठग मांग रहे पैसे

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। जालसाजों ने अब लोगों को ठगने का नया तरीका निकाल लिया हैं। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को पास कराने के नाम पर रुपये की मांग की जा रही है। साइबर ठग छात्रों और उनके परिजनों को शिकार बनाकर ठगने में लगे है। ऐसा ही एक मामला बुधवार की रात इंटरमीडिएट के छात्र असद अंसारी के पास करीब चार बजकर चालीस मिनट पर 8981481863 से फोन आया। इस नंबर से फोन करने वाले ने रोल नंबर के साथ माता-पिता का नाम बताकर वेरीफाई किया। फिर इस व्यक्ति ने खुद को बोर्ड ऑफिस प्रयागराज का अधिकारी बताया और छात्र से कहा कि तुम्हारा रिजल्ट आने वाला है। कुछ विषय मे नंबर बहुत कम है यदि बेहतर नंबर से पास होना चाहते हो तब हमारे एकाउंट में दस हजार रूपए डलवा दो ताकि रिजल्ट आने से पूर्व तुम्हारे नंबर सही करा दिए जाए। इस फोन आने के बात छात्र के परिजन परेशान है। ऐसे जालसाज और साइबर ठगों से परीक्षार्थी और उनके अभिभावकों को एलर्ट रहना होगा। छात्र ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। वही डीआईओएस ने ऐसे किसी भी तरह के फर्जीवाड़े से बचने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन कार्य खत्म हो चुका है। अब परीक्षा का परिणाम आना बाकी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *