बरेली। सोमवार को उत्तर भारत की सबसे विशाल भारत माता की प्रतिमा का अनावरण केशव कृपा संघ कार्यालय पर जगद्गुरु शंकराचार्य शारदा पीठाधीश्वर राजराजेश्वराश्रम जी महाराज ने किया। 12 फुट ऊंची धातु की भारत माता की प्रतिमा को संघ कार्यालय के प्रांगण में लगाया गया है। प्रतिमा के अनावरण के दौरान संघ और भाजपा से जुड़े तमाम पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। भारत माता की प्रतिमा पर रोजाना शाम साढे सात बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा। जगद्गुरु शंकराचार्य ने मां का मतलब समझाया। कहा कि भारत मां का देश है हमारे यहां गीता, गायत्री, गंगा और यमुना सहित कई मां है मां का मतलब समर्पण होता है। जन्म के बाद व्यक्ति धरती मां में परवरिश करता है। यही से सब कुछ लेता है। धरती के प्रति हर व्यक्ति को प्रेम करना चाहिए। भारत माता की प्रतिमा लोगों में देश प्रेम की भावना को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी। जगद्गुरु शंकराचार्य ने राजनीति में शुद्धिकरण पर जोर दिया। कहा कि नेताओं को अपने आचरण में परिवर्तन लाना चाहिए।।
बरेली से कपिल यादव