बरेली। जनपद के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र निवासी एक युवती ने रामपुर मे रहने वाले मुफ्ती गुलफाम रजा कादरी और उनके ड्राइवर पर गैंगरेप का आरोप लगाकर एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। वही इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने सीओ सिटी थर्ड को जांच सौंप दी है। जिसके बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ छानबीन में जुट गई है। आपको बता दें कि बिथरी चैनपुर क्षेत्र की रहने वाली छात्रा ने दिये गए शिकायती पत्र में बताया कि वह एक निजी विश्वविद्यालय में विधि की छात्रा है। रामपुर के रहने वाले मुफ्ती एवं हाफिज पीलीभीत के रामपुर न्यूरिया स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में आए। यहां पर आरोपितों की मां से मुलाकात हुई। दोनों ने पढ़ाई में मदद का झांसा दिया। फिर घर आना-जाना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपित छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ कार मे बैठाकर ले गये। फिर नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। होश आने पर जब छात्रा ने आरोपितों की हरकत का विरोध किया तो धमकाया। डर के चलते वह चुप रही। 26 दिसंबर 2022 को आरोपित डेलापीर स्थित एक मदरसा ले गए और फर्जी निकाहनामा तैयार करा लिया। जानकारी की तो पता चला कि वह मदरसा है ही नही। इस पर आरोपितों ने कहा कि हमारा बहुत रसूख है। हमारा यही काम है। छात्रा ने बताया कि दोनों आरोपित शादीशुदा है। आरोपितों का दुस्साहस थम नही रहा है। फोन कर आरोपित धमकाते हैं कि सूबे का सदर हूं। पुलिस भी हमारा कुछ न कर पाएगी। यदि कही शिकायत की तो तेरी और तेरी वालिदा की लाश का भी पता नही चलेगा।।
बरेली से कपिल यादव
