बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। होली त्योहार के मद्देनजर आबकारी विभाग की ओर थाना क्षेत्र के ढाबे, होटल, शराब की दुकानों व हाईवे से गुजर रही सवारी वाहनों को चेक किया गया। शराब के ठेकों के पहुंचकर स्टॉक चेक किया। कस्बा फतेहगंज पश्चिमी मे इंस्पेक्टर आबकारी शैलेश शुक्ला के नेतृत्व मे शराब की अवैध बिक्री को रोकने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। आबकारी निरीक्षक शैलेश शुक्ला ने हाईवे से गुजर रही बाहनों को, आधा दर्जन से अधिक शराब की दुकानों पर जाकर निरीक्षण किया। शराब की दुकानों पर लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर और बोतलों के बार कोड भी चेक किए। इस दौरान नकली या अवैध शराब की बिक्री या स्टॉक नही मिला। इसके साथ ही ढाबों और होटलों पर जाकर भी निरीक्षण किया और इसके ही साथ ही चेतावनी दी कि होटलों पर शराब न पिलाई जाए।।
बरेली से कपिल यादव
