बरेली। जनपद के बिकास खंड मझगवां के गांव फुलासी मे आयोजित ग्राम चौपाल मे डूडा परियोजना अधिकारी विद्या शंकर पाल ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण कराया। चौपाल में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया गया। चौपाल मे आवारा पशुओं का मुद्दा छाया रहा। गांव के महिपाल सिंह लोधी ने शौचालय का उपयोग करने की अपील की। परियोजना अधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। व्यवस्था देख प्रसन्नता व्यक्त की। निपुण लक्ष्य प्राप्त करने के लिए निर्देश दिया। वही प्राथमिक विद्यालय के कक्षा दो के बच्चे से पहाड़ा सुना तो उसने 25 तक सुना दिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान नन्हे पाल, सचिव सरिता दयाल, शिक्षामित्र संगठन के प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह, रोजगार सेवक आंगनवाड़ी, कोटा डीलर रामौतार चौहान, पंचायत सहायक, ठाकुर बिजेंदर सिंह, फतेहराम, धर्मपाल सिंह, गट्टू सिंह, शिवकुमार सहित आदि ग्राम वासियों ने खुली बैठक मे प्रतिभाग किया।।
बरेली से कपिल यादव
