बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव खिरका जाने बाले रास्ते पर पुलिस ने 15 पव्वे देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि होली के पर्व को देखते हुए चेकिंग के दौरान खिरका को जाने वाले रास्ते पर गुरुवार की देर रात पौने बारह बजे 15 पव्वे देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम आकाश गुप्ता पुत्र डालचंद गुप्ता निवासी ठिरिया खेतल बताया। पुलिस ने आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। इसके साथ ही क्षेत्र के गांव मे चर्चा है कि पुलिस ने युवक को मादक पदार्थ के साथ पकड़ा था।।
बरेली से कपिल यादव
