खेत के चारो ओर खड़े पापलर के करीब एक साल पुराने 70 पेड़ दिए काटे:खेत मालिक ने दी नामजद तहरीर

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। गाँब मड़ौली के जंगल मे खेत के चारो ओर खड़े पापलर के करीब एक साल पुराने 70 पेड़ को काट कर डाल दिया।खेत मालिक ने पास के गाँब निवासी पड़ोसी पर शक जाहर करते हुए उनके खिलाफ नामजद तहरीर दी है।जिस पर पुलिस जांच कर रही है।हालांकि रिपोर्ट दर्ज नही की है।
गाँब मड़ौली निवासी सतीश गंगवार के खेत के चारो ओर पापलर के करीब एक साल पुराने पेड़ खड़े थे।रात के समय किसी ने उनमें से 70 पेड़ काटकर डाल दिये।सतीश गंगवार सुवह जब खेत पर गए।कटे पेड़ देखकर मेड पर सिर पर हाथ रखकर बैठ गए।उन्होंने पास के गाँब घाटमपुर निवासी पड़ोसी खेत मालिक तीन लोगों पर शक जाहर करते हुए नामजद तहरीर दी है।पुलिस जांच कर रही है।खेत मालिक का आरोप है।बुधवार को तहरीर लेने के बाद कोई भी पुलिस कर्मी खेत पर मौका देखने नही गया।

– बरेली से मुदित प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *