जनकल्याणकारी योजनाएं के विकास की रफ्तार मे बरेली मंडल प्रथम, क्रियान्वयन विभाग ने जारी की रैंकिंग

बरेली। शासन की प्राथमिकता वाली जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित कराने में बरेली मंडल को पहला स्थान मिला है। उत्तर प्रदेश कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग ने सोमवार को रैकिंग जारी की। मंडल के बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत जिले भी प्रथम रैंक हासिल करने में सफल रहे। कमिश्नर संयुक्ता समद्दार ने प्रथम रैंक हासिल करने पर सभी विभागों के सहयोग की बात कही। बरेली मंडल को यह रैंक जिन कार्यों के आधार पर मिली है उनमें एक 979 सोलर फोटोवॉल्टिक सिंचाई पंप स्थापित करना है। सम्मान निधि के लिए 827109 कृषकों का पोर्टल पर डाटा फीड कर उन्हें लाभान्वित किया गया है। गौ संरक्षण कार्यक्रम में मंडल में 61383 गोवंश पशुओं को संरक्षित करने के साथ मुख्यमंत्री निराश्रित बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना में 16816 पशुओं को इच्छुक पशुपालकों के सुपुर्द किया गया। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत मंडल में 1834436 गोल्डन कार्ड बनाकर प्रदेश में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। कमिश्नर ने चारों जिलों में प्राथमिकता और पारदर्शिता के साथ कार्य कराने की वजह से ही प्रदेश में पहला स्थान हासिल होने की बात कही। साथ ही, इसे बरकरार रखने के लिए डीएम और सीडीओ को दिशा-निर्देश दिए। 2019-20 तक लक्षित 496 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मंडल में क्रियान्वित किए गए हैं। इससे लोगों को घर के पास स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है। गंभीर बीमारियों की भी जांच कर निशुल्क दवाएं दी जा रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मंडल में 15870 समूह का गठन कराया गया है। इससे 172480 परिवार सीधे लाभान्वित हो रहे है। एनआरएलएम में 15870 समूह गठित हुए। बरेली में 238, बदायूं में 807, पीलीभीत में 552, शाहजहांपुर में 297 सामूहिक विवाह संपन्न हुए। 26 नदी, नहर और सड़कों पर सेतु निर्माण हुए। पीएमजीवाई के तहत 51 नई और 89 पुरानी सड़कों की मरम्मत हुई। मनरेगा के तहत मंडल में 139.26 लाख मानव दिवस सृजित किए गए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *