समाजवादी छात्र सभा ने आजाद को किया याद

बरेली। बरेली कॉलेज मे सालों से बन्द पड़े आजाद छात्रावास मे लगी स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर उनकी पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर उनको याद किया। जिलाध्यक्ष मुकेश यादव ने कॉलेज प्रशासन से छात्रवास को जल्द खिलने की मांग की। छात्र नेता राशिद मेवाती ने बताया कि पिछले कई सालों से वह कॉलेज प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि छात्रों पर पड़ रहे अनावश्यक बोझ को कम करने के लिये छात्रावास का खुलना बहुत जरूरी है। हास्टल न होने की बजह से छात्र बाहर किराये पर रहने पर मजबूर है। जहां उन्हें अधिक कीमत पर कमरे मिलते है। इस मौके पर छात्र नेता मधुनेश यादव, जय यादव, शिवम, अवनेश यादव, अमरीश यादव, दानिश खान, मालती सिंह आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *