एनीमिया उन्मूलन अभियान के तहत झलौन गावं में अनेमिका दवा का किया गया वितरण

लदनियां/मधुबनी/बिहार- मुस्कान फाउंडेशन के तत्वाधान में अनेमिया जागरूकता अभियान के तहत ग्राम झलौन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । अजय कुमार प्रसाद इन दिनों पूरे बिहार में घूम घूमकर एनीमिया उन्मूलन के लिए तत्पर हैं। इसके लिए उन्होंने संघर्ष करते हुए लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

मुस्कान फाउंडेशन के द्वारा अमर शिव भवन के प्रांगण में एनेमिया के प्रति जागरूकता अभियान की गई जिसका नाम “एनीमिया उन्मूलन अभियान” रखा गया है।। एनेमिया से होने वाले खतरों और बीमारियों के बारे में उपस्थित महिलाओं को अवगत कराया गया। इस बीमारी से किस प्रकार से बचाव हो इसकी जानकारी देते हुए संस्थान के अध्यक्ष सह निदेशक अजय कुमार प्रसाद ने बताया कि हमारे दिन प्रतिदिन के खान-पान में सुधार करके इसे नियंत्रित किया जा सकता है। सामान्य तौर पर यह देखा जाता है कि घरेलू महिलाओं और बच्चियों में अक्सर इसके लक्षण दिखाई देने लगते है। जरूरत है इसे सही समय पर पहचान लें जिससे कि इस पर नियंत्रण किया जा सकता है। समाज में इस बीमारी के प्रति अनेक भ्रांतियां फैली हुई है जिसको सिर्फ समाज को जागरूक करके ही बदला जा सकता है।

मुस्कान फाउंडेशन के इस कार्य में पी0 एम0 एच0 बायोकेयर का सहयोग काफी सराहनीय है जिसके द्वारा सभी चिन्हित रोगियों के मध्य अनेमिका नाम की दवा की खुराक जो कि 90 दिन का है मुफ्त में वितरित किया गया।

कार्यक्रम में मुस्कान फाउंडेशन के प्रोग्राम संयोजक भारत भारती, आनन्द कुमार, सिया सहचरी देवी, माला देवी, आलोक कुमार, मेघा कुमारी, जेसिका कुमारी, सहित अन्य ग्रामीणों उपस्थित रहे। 102 लाभार्थियों को दवा का वितरण किया गया।

यह संस्था एनीमिया उन्मूलन क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया हैं। आपकी सोच सकारात्मक हैं और आप सदैव सकारात्मक सोच के साथ क्रियाशील रहते हैं तो आपका स्वास्थ्य ठीक रहते हुए आपकी उम्र में पाँच-सात वर्ष तक की बढ़ोतरी हो सकती हैं।

अजय कुमार प्रसाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *