बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। डीएम व सीडीओ ने विकास खंड क्षेत्र के गांव एक गांव मे पहुंचकर खेतों का भ्रमण किया और किसानों को जैविक पद्धति से खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। रविवार की सुबह 11 बजे जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी एवं सीडीओ जग प्रवेश ने जैविक कृषि कार्यक्रम के अंतर्गत फतेहगंज पश्चिमी विकास खंड क्षेत्र के गांव खिरका जगतपुर काशीराम पहुंचे। गांव के किसान सतपाल महाराज के खेत का भ्रमण किया खेत मे गेहूं, सरसों, गन्ना आदि फसलें लगी हुई थी। खेत पर ही बर्मी कंपोस्ट यूनिट का भी निरीक्षण किया। डीएम ने किसानों से आह्वान किया कि वह जैविक खेती के विकास और खेती के व्यवसायीकरण के लिए आगे आएं। जैविक उत्पादों के अच्छे दाम प्राप्त करने के लिए उनका निर्यात करें। जिला प्रशासन उनकी हरसंभव मदद करेगा। किसानों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत जैविक खेती का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी डॉ दीदार सिंह ने बताया कि ग्राम खिरका जगतपुर में कई किसान छह हेक्टेयर जमीन मे धान, गन्ना, सब्जी, गेहूं सरसों, मसूर आदि फसलों की खेती जैविक पद्धति के आधार पर बिना रासायनिक उर्वरक एवं कीटनाशक के प्रयोग के खेती कर रहे है। सीडीओ जग प्रवेश ने बताया कि जैविक खेती करने के लिए सरकार द्वारा अनेक सुविधाएं दी जा रही है।जिसका किसानों को लाभ लेना चाहिए। इस दौरान प्रधान जितेंद्र, ग्राम विकास अधिकारी अनस, ग्राम विकास अधिकारी छत्रपाल, अतुल सक्सेना, मोरपाल एवं गांव के तमाम किसान मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव