धरना स्थल पर कल होगा गायत्री मंत्र उच्चारण

सीतापुर – सहारा निवेशकों द्वारा बकाया भुगतान के लिए संयुक्त किसान मोर्चा बैनर तले चल रहे धरना प्रदर्शन के तेरहवें दिन उपस्थित साथियों ने निर्णय लिया कि कल ठग सुब्रत राय सहित केन्द्र व प्रदेश सरकार की बुद्धि सुध्दि के लिए यहां गायत्री मंत्र के साथ पूजा अर्चना की जाएगी! संयोजक पिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि सत्ता पक्ष के जिम्मेदारों को समझ लेना चाहिए कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव का परिणाम करोड़ों की संख्या में पीड़ित निवेशकों के मतदान से जुड़ा है!हम लोगों द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यदि तेईस में भुगतान नहीं,फिर चौबीस में मतदान नहीं!सिख संगठन जिला अध्यक्ष गुरुपाल सिंह ने कहा कि ऐसा नहीं है कि हम निवेशक साथी मतदान का बहिष्कार करेंगे,हां घर परिवार रिश्तेदार और मित्रों सहित वर्तमान के सत्ताधारियों को कुर्सी से नीचे उतारने का हरसंभव प्रयास करेंगे!निवेशक संगठन में अगुवाई कर रहे नवल किशोर मिश्रा ने कहा हम सभी पीड़ित साथियों का जनाधार बहुत तेजी से बढ़ रहा है!मैं लखीमपुर सहित सीतापुर के सभी साथियों से कल के कार्यक्रम में उपस्थित रहने आवाहन करता हूं! धरना स्थल पर उपस्थित लोगों में अनिल राठौर,विवेक मिश्र, के डी निषाद, राजेश मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह, मनीष मिश्रा, रामचन्द्र मौर्य, विवेक मिश्रा,राजू अंसारी,सुधा राठौर, गीता सिंह, शोभा सिंह, सीमा राठौर,संजय सिंह,कृष्णा राठौर, माता प्रसाद मौर्य, सहित अन्य लोग उपस्थित थे!

– सीतापुर से रामकिशोर अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *