कैंट विधायक ने समाज के अन्दर व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की अपील

बरेली। अग्रवाल सेवा समिति के तत्वावधान मे सरस्वती विद्या मंदिर मे महाराजा अग्रसेन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसका शुभारंभ कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, अशोका फोम स्वामी अशोक गोयल और समिति के पूर्व महामंत्री सुबोध अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। विधायक ने कहा कि समाज को एकजुट होकर राजनैतिक सक्रियता बढ़ानी चाहिए। वे समाज के अन्दर व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करें उन्होंने अपील की कि हम लोग शादी समारोहों में कम खर्च करके धन संचय करने का दृढ़ संकल्प लें। इस दौरान बच्चों ने फैंसी ड्रेस, डांस प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। जूनियर डांस में अपार बंसल, अनिका अग्रवाल, अंशिका अग्रवाल तथा फैंसी ड्रेस अयांशी अग्रवाल, वेदांशी अग्रवाल, क्रिसव अग्रवाल, जीविका अग्रवाल व सीनीयर डांस मे आन्या बंसल, सिद्धि अग्रवाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। लकी ड्रा का भी आयोजन हुआ। समारोह मे समिति अध्यक्ष भुवनेश अग्रवाल, महामंत्री वरुण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, सुनीत अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, पवन अग्रवाल, राहुल अग्रवाल आदि ने अतिथियों का सम्मान किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *