बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र मे मुकदमा वापस नही लेने पर दबंगों ने महिला की झोपड़ी मे आग लगा दी। घर का सामान समेत महिला के इलाज के लिए रखे 20 हजार रुपये भी जल गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि थाना सुभाषनगर क्षेत्र के बंसीनगला निवासी राजो रानी पत्नी पप्पू कश्यप ने बताया कि 5 नवंबर की रात मे वह अपनी झोपड़ी में सो रही थी। उसी समय मोहल्ले के रहने वाले अब्बू, प्रशांत, देवा, सुनीता, नेमचंद और कालू वहां पर आए और राजो रानी से पुराना मुकदमा वापस लेने की धमकी दी। मुकदमा वापस न लेने पर रात मे एक बजे सभी ने मिलकर उसकी झोपड़ी मे आग लगा दी। किसी तरह महिला ने खुद को और परिवार को बचाया। महिला ने बताया कि उसने अपने इलाज के लिए 20 हजार रुपये भी झोपड़ी में रखा था। वह भी जल गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी दबंग है और वह इससे पहले भी उसे धमका चुके है। महिला की शिकायत पर सुभाषनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।।
बरेली से कपिल यादव
