अंतिम विकल्प न्यूज/अनुराग पटेल
लखीमपुर खीरी- आज होटल दयाल पैराडाइस गोमतीनगर लखनऊ में आई पी ई ग्लोबल सेंटर फॉर नॉलेज एंड डेवलपमेंट जिज्ञासा परियोजना एवं आरुहि विकास संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ‘ शिक्षक सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह’ उत्तर प्रदेश शासन के राज्य मंत्री (बेसिक एजुकेशन)
श्री संदीप सिंह जी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम शिक्षा के स्तर में चहुँमुखी सुधार लाने
हेतु चयनित गुरुओ को उत्तर प्रदेश शासन के राज्य मंत्री (बेसिक एजुकेशन) संदीप सिंह जी के करकमलों से चयनित 72 राजकीय शालाओं के प्राचार्यो को 72 लैपटॉप, 18 शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षण सेवाओं के लिए प्रति शिक्षक 1 लाख नगद पुरस्कार राशि व प्रमाण पत्र वितरित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित जिला बेसिक अधिकारी -लखीमपुर खीरी डॉ श्री लक्ष्मी कांत पांडेय ज़ी ने सभी शिक्षकों क़ी आशीर्वाद प्रदान करते हुए भाषा क़ी शिक्षा महत्ता बताई। आईपीआई सीकेडी की टीम से डा हिमानी सिंह, प्रज्ञ शुक्ला,वैभव शुक्ला तथा आरुही विकास संस्थान की ओर से अखिलेश सिंह,आर एम ए के श्री सुनील नेपक, नागेश्वर जी, रेहाना, प्रदीप सिंह,आशीष,अखिल सम्मिलित हुए। विभिन्न
संस्थानों, राज्यों एवं स्थानों सेपधारेलगभग 30 सेअधिक प्रतिभागी ‘सोच परियोजना’ को यथार्थ की धरातल में लाने हेतु विचार विमर्श कर दिशा निर्देश तैयार करने में अपनी अहम भूमिका निभाई।
