राजस्व की वसूली मे लाएं तेजी- अपर जिलाधिकारी

बरेली। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष बहादुर की अध्यक्षता मे राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि उनकी कोर्ट मे जो भी वाद आ रहे है। उन्हें अधिक दिनों तक पेंडिंग न रखा जाये। उन्होंने कहा कि स्टाम्पों के रजिस्ट्रेशन मे बीडीए मे इस माह पिछले माह से कम हुए है। जिस पर बीडीए को इसमे अधिक सुधार करने के निर्देश दिये। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्व वसूली मे इस समय बरेली तीसरे स्थान पर चल रहा है। जिस पर निरन्तर प्रयास कर इसे पहले स्थान पर लाना है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन जगहों पर अभी तक एण्टी भू-माफियाओं का चयन नही हो पाया है। उसे शीघ्र किया जाये। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि चकबंदी द्वारा जो भी नक्शे बनाये जाये। उनमें वादों के निस्तारण का एक कालम अवश्य बनाया जाये। बैठक मे अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पुनिया, नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार गुप्ता, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व ईओ सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *